West Delhi, Najafgarh - Headline of Latest Local News
दक्षिण-पश्चिम बी जिला दसवीं परीक्षा परिणाम में एक बार फिर नम्बर 1 पायदान पर : Dabar Westend, Najafgarh
परीक्षा परिणाम में राव मान सिंह स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन - Dabar Westend, Najafgarh
नजफगढ़ का छात्र आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफल – Dabar Westend, Najafgarh
सहल कौशिक आईआईटी टापर – Dabar Westend, Najafgarh
One More Star From Najafgarh
Najafgarh needs urgent metro peneteration….
टेनिस का सितारा छावला गाँव से ...
Trader Association makes Najafgarh Bazar free from Conversion Charges of MCD
Virender Sehwag - The Nawab of Najafgarh - Makes Record in Bowling 17/4
West Delhi, Najafgarh - Detailed of Latest Local News
- दक्षिण-पश्चिम बी जिला दसवीं परीक्षा परिणाम में एक बार फिर नम्बर 1 पायदान पर : Dabar Westend, Najafgarh
West Delhi, Najafgarh, New Delhi | शुक्रवार 28 मई 2010 को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा घोषित दसवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में नजफगढ़ स्थित दक्षिण-पश्चिम ‘बी’ जिले ने परीक्षा परिणाम में दिल्ली के 12 जिलों में प्रथम स्थान बरकरार रखा।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी यह जिला दसवीं कक्षा परीक्षा परिणाम में प्रथम स्थान पर रहा था। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम 96.67 प्रतिशत रहा। जोकि पिछले वर्ष से 1.2 प्रतिशत ज्यादा है। जिलों में उत्तर-पश्चिम ‘ए’ दूसरे स्थान पर एवं उत्तर जिला तीसरे स्थान पर तथा पश्चिम ‘बी’ जिला चैथे स्थान पर रहा।
नजफगढ़ जिले के दसवीं कक्षा में 76 सरकारी स्कूलों से कुल 8212 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे जिसमें से 7922 सफल रहे। इस वर्ष ग्रेडिंग प्रणाली के अनुसार कोई भी विद्यार्थी फेल नहीं हुआ है, इससे छात्र-छात्राओं में किसी भी प्रकार की निराशा देखने को नहीं मिली।
ग्रेडिंग प्रणाली को तीन भागों में बांटा है- अंक, ग्रेड और ग्रेड पाॅइंट। ए1, ए2, बी1, बी2, सी1, सी2, डी, ई1 और ई2 सहित 9 ग्रेड होंगे। अगर किसी विद्यार्थी को ई1 या ई2 ग्रेड मिलता है तो उसे परिणाम सुधारने के पांच मौके दिए जाएंगे। मसलन जुलाई 2010, मार्च 2011, जुलाई 2011, मार्च 2012 और जुलाई 2012 के बोर्ड परीक्षा में फिर से मौका मिलेगा ताकि वह ई ग्रेड वाले उस विषय को पास कर सके। अगली कक्षा में जाने के लिए विद्यार्थी को सभी विषयों (अतिरिक्त को छोड़कर) में डी या इससे ऊपर का ग्रेड लाना होगा।
अगर किसी विद्यार्थी के पास हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषा है तो उसे इन दोनों भाषा के अलावा गणित, सामाजिक विज्ञान और विज्ञान विषय को पास करना होगा।
नजफगढ़ जिले के कुल 76 सरकारी स्कूलों में से 26 स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत्-प्रतिशत रहा। जोन 21 के सात स्कूलों में बाल विद्यालय राजनगर 2, कन्या विद्यालय राजनगर 2, सेक्टर 2 द्वारका, सेक्टर 3 द्वारका, सेक्टर 10 द्वारका, सेक्टर 6 (साइट 1) और पोचनपुर विद्यालय हैं। जोन 22 के 19 स्कूलों का परीक्षा परिणाम शत्प्रतिशत रहा जिनमें बाल विद्यालय नम्बर 3 नजफगढ़, माॅडल स्कूल नजफगढ़, बाल विद्यालय ढांसा, बाल विद्यालय कैर, बाल विद्यालय घूमनहेड़ा, बाल विद्यालय झडौदा कलां, सह शिक्षा विद्यालयों में मुण्डेला कलां, जाफरपुर कलां, सुरहेड़ा, हसनपुर, मित्राऊ, मलिकपुर एवं कन्या विद्यालयों में कैर, पंडवाला खुर्द, घूमनहेड़ा, दिचाऊं कलां, झडौदा कलां, खैरा विद्यालयों का परीक्षा परिणाम भी शतप्रतिशत रहा।
नजफगढ़ क्षेत्र के गणमान्य लोगों व अभिभावकों ने जिले के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए जिले के उपशिक्षा निदेशक जंगबहादुर सिंह व नोडल अधिकारी सीएस यादव तथा अन्य अधिकारियों, प्रधाचार्यों, शिक्षकों व कर्मचारियों को बधाई संदेश दिए।
वहीं उपशिक्षा निदेशक श्री सिंह ने परीक्षा परिणाम का श्रेय पूरे मण्डल के अधिकारियों, कर्मचारियों, विद्यालय प्रमुख, शिक्षकों, अभिभावकों एवं छात्र-छात्राओं की कड़ी मेहनत का नतीजा बताया और कहा कि हम परीक्षा परिणाम को अगले सत्र में भी प्रथम स्थान पर कायम रखेंगे।
- परीक्षा परिणाम में राव मान सिंह स्कूल के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन - Dabar Westend, Najafgarh
|
West Delhi, Najafgarh, New Delhi । सीबीएसई द्वारा दसवीं में प्रथम बार लागू किए गए ग्रेडिंग प्रणाली परिणामों में राव मान सिंह स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शुक्रवार 28 मई 2010 को केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दिल्ली द्वारा परीक्षा परिणाम में विद्यालय के सभी 192 छात्र-छात्राऐं सफल रहे। |
स्कूल के विद्यार्थी नवीन कुमार ने सभी विषयों ए1 ग्रेड प्राप्त कर 10 प्वाइंट के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। 9 विद्यार्थियों ने जिसमें रूचिका झा, रितिका, अंजलि मलहान, अपिल कुमार, अमित कुमार, विशाल डागर, मधुकर वर्मा, विवेक तहलान, गौरव मलिक ने ग्रेडिंग प्रणाली में 9.8 प्वाइंट लेकर दूसरे स्थान पर रहे जबकि प्रज्ञा भारती, मेघा, सीमा, अमित कुमार मीणा, तरूण पंवार, विजय कुमार, आलोक यादव, सुभम यादव, विनित ने 9.6 प्वाइंट लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रबंधक रामचन्द्र यादव व प्रधानाचार्य जेके अरोडा ने इस श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम का श्रेय शिक्षकगण, विद्यार्थियों की लगन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग विषयों में कुल 702 विशेष योग्यता प्राप्त की।
नजफगढ़ क्षेत्र के गणमान्य लोगों एवं अभिभावकों ने विद्यालय के शत्-प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं अन्य कर्मचारियों को हार्दिक बधाई दी।
- नजफगढ़ का छात्र आईआईटी प्रवेश परीक्षा में सफल – Dabar Westend, Najafgarh
West Delhi, Najafgarh, New Delhi | राजकीय प्रतिभा विकास विद्यालय सेक्टर 10 द्वारका के छात्र प्रयास कौशिक ने आईआईटी प्रवेश परीक्षा पास करके यह दिखा दिया है कि सरकारी विद्यालय के छात्र भी किसी से कम नहीं है।
नजफगढ़ इलाके के रोशनपुरा कालोनी में रहने वाले मंतोष शर्मा के पुत्र प्रयास कौशिक ने इसी वर्ष 12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत अंक लेकर पास की है।
सत्र 2008 के दसवीं कक्षा के परिणाम में भी प्रयास ने पूरी दिल्ली के सरकारी विद्यालयों में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। दिल्ली सरकार की ओर से प्रयास को इस सफलता पर विदेश भ्रमण भी कराया था।
प्रयास ने अपनी प्राथमिक शिक्षा राजकीय सर्वोदय विद्यालय नम्बर 4 धर्मपुरा से पास की थी। धर्मपुरा विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य व वर्तमान में नोडल अधिकारी सीएस यादव ने प्रयास की इस सफलता पर बधाई देते हुए बताया कि प्रयास पहली कक्षा से ही एक हौनहार एवं प्रतिभा शाली छात्र रहा है।
जिले के उपशिक्षा निदेशक जंग बहादुर सिंह एवं अन्य शिक्षा अधिकारियों व विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह ने प्रयास की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रयास ने बताया कि वह बीटेक करना चाहता है और बाद में आईएएस बनना चाहता।
प्रयास ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी कड़ी मेहनत, माता-पिता का आर्शीवाद एवं शिक्षकों के कुशल मार्ग दर्शन को दिया।
- सहल कौशिक आईआईटी टापर – Dabar Westend, Najafgarh
|
West Delhi, Najafgarh, New Delhi | वंदना स्कूल का छात्र सहल कौशिक दिल्ली जोन में आईआईटी टाॅपर। सहल ने इसी वर्ष 12 कक्षा उतीर्ण की है । वंदना इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन वेेदप्रकाश टंडन ने विद्यालय की इस सफलता पर |
शिक्षकों को बधाई दी है और सहल के माता-पिता के सहयोग का भी आभार व्यक्त किया है। तथा छात्र के सम्मान के लिए 14 जून को एक समारोह का निर्णय लिया है जिसमें सहल के परिवार के सदस्यों के साथ विभिन्न गणमान्य लोग, शिक्षकगण एवं स्कूल के बच्चे मौजूद होंगे।
- One More Star From Najafgarh
|
West Delhi, Najafgarh, New Delhi | MH 1 TV Channel द्वारा संचालित संगीत प्रोग्राम AWAAJ PUNJAB DE (4) 2010 NAJAFGARH निवासी YASHPREET ने २२००० संगीत प्रतियोगियों को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया |
|
YASHPREET KAUR OF NAJAFGARH दिल्ली विशवविद्यालय से संगीत में महारथ हासिल की है और संगीत में कई उप्लब्दिया हासिल की है | YASHPREET KAUR OF NAJAFGARH ने कई पंजाबी संगीत को अपनी आवाज दी है तथा अन्य कई संगीत प्रोतिगिता में भी हिस्सा ले चुकी है |
पिछले ४ महीनो से चल रहे प्रोग्राम आवाज पंजाब दी के फ़ाइनल में ४ लडके और ४ लडकिया पहले ख़िताब के लिये प्रोग्राम में थे | और इस में यश्प्रीत ने अपनी आवाज के जादू से बाजी मार ली | शनिवार रात प्रसारित इस प्रतियोगिता के जजों में जाने माने पंजाबी गायक जसपिंदर नरूला, अशोक मस्ती और हंस राज हंस शामिल थे |
NAJAFGARH, WEST DELHI जैसे place से YASHPREET KAUR की ये उपलब्धि संगीत के विद्यार्थियों के लिये प्रेरणा सरोतर है |
MH 1 TV Channel - Awaaj Punjab Di (4) 2010 program -
Yashpreet Kaur Video 1
Yashpreet Kaur Video 2
Yashpreet Kaur Video 3
Najafgarh needs urgent metro peneteration….
|
NAJAFGARH hardly 15 minutes drive from International Airport & Domestic Airport. Shoulder attached with class city DWARKA.
|
Hub of Biggest clusters of villages in the National Capital of Delhi (NCR)almost 70 villages. Most important is the region is very Neat & Clean & Environmentally friendly area. This is the only area in the capital which is pollution free. Which makes special zone in this polluted & historical city. Now after declaring najafgarh under R- zone the property rates are increasing rapidly.
Still this place is waiting to touch the Metro train. So that they can travel from their home towards other places of cities. Its urgent need to be METRO STATION at Delhi Gate if not possible to reach till Dhansa Border. Because 90% around 2.5 lakh people travels every day to this route. Common People uses public transportation from either Delhi Gate in Najafgarh or their respective places near by their villages। And being a center hub of local area, it is very important for Metro Train to be there as soon as possible. Because if metro train reach there development will be in the area. There is no need to board passenger from Depot near Sai Baba Mandir.
I request to all people of our region to demand effectively to higher Authority including Central & State Govt. So that this are could be benefited. If METRO TRAIN runs in this area I am sure, Najafgarh will be far ahead than posh places of this city. I hope you will support it and demand effectively.
टेनिस का सितारा छावला गाँव से ...
|
कहते हैं खेल ऐसी चीज़ का नाम है जो बिना कुछ देखे, सोचे समझे, अपना पराया खो कर अपने मुल्क को आगे रखता है....और जो देख रहे होते हैं उनको भी अपने में समेट लेता है...चाहे हो दर्शक हो या फिर कोई
|
और...अंत में जीत खेल की होती है...किसी भी मुल्क में जब कोई खेल होता है. अपने मुल्क का कोई भी खिलाड़ी वहां पर उस खेल को देख रहा होता है, जैसे ही खिलाड़ी जीतता है तो वहां पर खिलाड़ी से दुगना उस देश के दर्शक का जोश देखने लायक होता है....जिस देश का खिलाड़ी जीतता है ,जोश और खुशी से इंसान झूम उठता है...और अपने देश का झंडा उठाने दौड़ पड़ता है...जी हाँ इसी का नाम खेल है ....
वो भी तब जब एक गाँव से, देहात से कोई खिलाड़ी निकलता है. देश के नाम ऊंचा करता है. देश के लिए जीतता है. घर परिवार, गाँव, राज्य,देश सब उसकी जीत पर खुस नज़र आते हैं....वो इलाका जहाँ पर कोई सुबिधा नहीं होती है...ना ज्यादा लोग जानकारी देने वाले होते हैं. और ना ही लोगों के पास इतना पैसा होता है कि वो महंगे खेलों को खेल सके...वहां से जब खेल का कोहिनूर विवेक शौक़ीन निकलता है तो वो कोई और नहीं बल्कि वो इलाका उस पर गर्ब करता है जहाँ का वो रहने वाला होता है.
जी हाँ हम बात कर रहे हैं भारतीय टेनिस खिलाड़ी विवेक शौक़ीन का...जो दिल्ली के नजफगढ़ इलाके के छावला गाँव के रहने वाले हैं. अपनी मेहनत के बल पर आज एक अच्छे टेनिस खिलाड़ी बने हैं. देश का नाम ऊंचा कर रहे हैं.....थोड़ी बहुत जानकारी उनके बारे में इलाके के लोगों को देना चाहता हूँ ...
BIOGRAPHY
Birth Date 31/07/1987
Birth Place New Delhi, India
Residence New Delhi, India
Nationality India
Plays Right Handed (Double Handed Backhand)
Favourite Surface Hard Coach
Age Started Tennis 9
Age Turned Pro
Personal Interests Music, Sports
RANKING
Current Combined ()
Career High Combined 26 (11 Apr 2005)
Career High Singles 441 (22 Dec 2003)
Career High Doubles 395 (13 Oct 2003)
Combined Year End
WIN - LOSS
Win
Loss
Current Year Singles 0 0
Current Year Doubles 0 0
Career Singles 56 31
Career Doubles 40 28
Trader Association makes Najafgarh Bazar free from Conversion Charges of MCD
|
नई दिल्ली। सन् 2007 में जब पूरी दिल्ली पर नगर निगम के कन्वर्जन चार्ज की मार पड़ी तो नजफगढ़ मार्किट भी उसकी चपेट में आ गई। मास्टर प्लान 2021 की धारा 15 के अन्तर्गत नजफगढ़ बाजार को भी ‘मिक्स लैंड यूज’ के अन्तर्गत घोषित किया गया।
नजफगढ़ बाजार में सन्नाटा छा गया। मार्किट एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरधारी सैनी के नेतृत्व में नजफगढ़ के निगम उपायुक्त से मुलाकात की और उन्हें बताया
|
कि नजफगढ़ मार्किट तो 1962 से पहले की स्थापित मार्किट है और दिल्ली में नगर निगम की स्थापना से पहले ही यह अस्तित्व में थी इसलिए इस पर तो कन्वर्जन चार्ज लगाया ही नहीं जा सकता। उन्होंने इस आशय का एक पत्र भी उपायुक्त महोदय को सौंपा।
16 नवम्बर 2009 को एक्स. इंजीनियर (बी) का पत्र ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन को मिला जिसमें बताया गया था कि आपके बाजार को कन्वर्जन चार्ज और पार्किंग चार्ज से छूट नहीं मिलेगी क्योंकि डीडीए ने उस बैठक में जिसमें यह तय हुआ था कि 1962 से पहले के स्थापित बाजारों को, कन्वर्जन चार्ज से मुक्त रखा जाएगा, में नजफगढ़ मार्किट को शामिल नहीं किया था। अतः उन्होंने आदेश दिए कि तुरन्त नजफगढ़ का बाजार कन्वर्जन चार्ज जमा कराए।
इसके पश्चात् 18 फरवरी 2010 को नजफगढ़ टैडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने गिरधारी लाल सैनी की अध्यक्षता में गोपी सिंहल, विजय गुम्बर, मनोज बब्बल और दिनेश पालीवाल के सहयोग से टैडर्स वेलफेयर एसोसिएशन की सभा में एकमत से निर्णय किया कि सभी तथ्यों के साथ नगर निगम के उच्चाधिकारियों को वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाए।
इसके लिए उन्होंने नजफगढ़ जोन के उपायुक्त को एक विस्तृत पत्र लिखा जिसमें बताया कि 3 सितम्बर 1959 को दिल्ली सरकार ने गजट नोटिफिकेशन किया था जिसमें स्पष्ट लिखा था कि ‘दिल्ली के चीफ कमिश्नर यह सहर्ष घोषणा करते हैं कि नजफगढ़ कस्बे के छावला गेट, दिल्ली गेट और झड़ौदा गेट के अन्तर्गत आने वाला पूर्ण क्षेत्र मुख्य बाजार घोषित किया जाता है।’
इसके अतिरिक्त टैडर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अनेक उन लाइसेंसों, गृहकर की प्रतिलिपियों, आयकर विभाग के नोटिसों इत्यादि का हवाला दिया जो समय-समय पर दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों ने 1962 से पहले नजफगढ़ बाजार के व्यापारिक प्रतिष्ठानों को जारी किए थे, जो इस बात का ज्वलंत प्रमाण थे कि नजफगढ़ बाजार 1962 से पहले ही एक पूर्ण स्थापित बाजार था।
चींटी की चाल से कार्यवाही करते हुए अनेक विभागों में घूमता हुआ नजफगढ़ वेलफेयर एसोसिएशन का पत्र आखिरकार दिल्ली नगर निगम के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आ ही गया। 18 मई 2010 को अंतत दिल्ली के चीफ टाउन प्लानर ने यह स्वीकार कर लिया कि 1962 से पहले ही नजफगढ़ मार्किट अस्तित्व में थी और नजफगढ़ मार्किट को बाजार मानते हुए 3 सितम्बर 1959 का गजट हमारे संज्ञान में उस समय नहीं आया था जब हमने नजफगढ़ मार्किट पर कन्वर्जन चार्ज और पार्किंग चार्ज लगाने का निर्णय लिया था। अतः टाउन प्लानर ने स्पष्ट किया कि नजफगढ़ बाजार को 1959 के सरकारी गजट के अनुसार कन्वर्जन चार्ज और पार्किंग चार्ज से मुक्त माना जाए।
अंतत नजफगढ़ बाजार पर लटकती कन्वर्जन चार्ज और पार्किंग चार्ज की तलवार को दिल्ली नगर निगम ने हटा लिया।
मार्किट एसोसिएशन के प्रधान गिरिधारी सैनी ने बताया कि हमारे इस अभियान में नजफगढ़ के विधायक भरत सिंह, दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता जयकिशन शर्मा और नजफगढ़ की निगम पार्षद सुधारणबीर शर्मा ने हरसंभव सहयोग दिया। उनके सहयोग से ही हम बाजार पर आए इस संकट से निजात पाने में सफल हुए।
Virender Sehwag - The Nawab of Najafgarh - Makes Record in Bowling 17/4
|
Virender Sehwag - The Nawab of Najafgarh - Makes Record in Bowling 17/4
Virender Sehwag notched up his career-best bowling figures (4 for 6 in 2.5 overs) in one-dayers |
Virender Sehwag (Ind) 2.5-0-6-4 Bangladesh Dambulla June 16, 2010 in Asia Cup 2010 against Bangladesh Team
|